फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire broke out in a car parked in the parking lot of Pitambara temple, created chaos

Jhansi News: पीतांबरा मंदिर की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Sun, 16 Feb 2025 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a car parked in the parking lot of Pitambara temple, created chaos
दतिया। श्री पीतांबरा पीठ मंदिर की वाहन पार्किंग में शनिवार को दोपहर के समय वाहन पार्किंग में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। मंदिर में मौजूद लोगों की सतर्कता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। कार सवार लोग मंदिर में दर्शन करने गए थे, कार में कोई नहीं बैठा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

ललितपुर निवासी वीरेंद्र साहू शनिवार को परिवार के साथ सफारी से पीतांबरा पीठ पर दर्शन करने के लिए आए थे। परिवार के साथ उन्होंने मंदिर के काउंटर से प्रसाद खरीदा और दर्शन के लिए मंदिर के अंदर चले गए। इस दौरान कार में अचानक आग लग गई। कार का इंजन, दरवाजे और सीटें जलकर राख हो गईं। आग ज्यादा फैल पाती, इससे पहले मौके पर मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। घटना के समय पार्किंग में सैकड़ों दो और चार पहिया वाहन खड़े थे। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, अन्यथा यह आग एक बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed