फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire broke out at two places in Patha village, cattle burnt

Jhansi News: पठा गांव में दो स्थानों पर लगी आग, मवेशी झुलसे

Mon, 20 Jan 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at two places in Patha village, cattle burnt
भंडरा। ग्राम पंचायत पठा में बीती रात एक जगह शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से घरेलू सामान जल गया तो दूसरी जगह पर रंजिशन आग लगा देने से पालतू जानवर झुलस गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मऊरानीपुर कोतवाली व देवरी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पठा निवासी देवेंद्रकुमार पुत्र सीताराम ने बताया कि गत रात्रि को रंजिशन पशुशाला में डीजल डालकर आग लगा दी गई। इससे दो भेंसें, उनके दो बच्चे तथा गाय व बैल झुलस गए। इसकी सूचना संबंधित पुलिस को दी गई है। वहीं, ग्राम पठा निवासी देवीप्रसाद पुत्र मुन्नालाल ने बताया कि गत रोज की सुबह शाॅर्ट सर्किट से मकान में आग लग जाने से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की कॉपी, किताबें, बस्ता, यूनीफाॅर्म सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने राजस्व विभाग से आग से जले सामान की जांच पड़ताल कर क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed