{"_id":"6a8e021c21a1be41e80d5546","slug":"fire-breaks-out-at-a-medical-store-in-subhash-ganj-medicines-gutted-jhansi-news-c-11-jhs1019-863023-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सुभाष गंज में मेडिकल स्टोर में लगी आग, दवाएं जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सुभाष गंज में मेडिकल स्टोर में लगी आग, दवाएं जलीं
Wed, 26 Aug 2026 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
सुभाष गंज में गर्ग मेडीकल स्टोर में लगी आग की जांच करती पुलिस। संवाद
झांसी। सुभाष गंज स्थित खोवा मंडी में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गर्ग मेडिकल स्टोर में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह शटर के ताले खोलकर आग पर काबू पाया। दुकान के अंदर धुआं भरा हुआ था।
आग की चपेट में आने से किसी के झुलसने की सूचना नहीं है हालांकि दुकान के अंदर रखी दवाओं को नुकसान हुआ है। दुकान मालिक गिरीश अग्रवाल भी सूचना मिलते ही आ गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय के मुताबिक, प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना है। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया था। बता दें, पिछले माह ही सुभाषगंज के पास पेंट की दुकान में भी भीषण आग लगने की घटना हुई थी।