{"_id":"5f5d23368ebc3e4d6f27ae2b","slug":"fir-in-mining-jhansi-news-jhs1761303143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में पालिकाध्यक्ष पति और पार्षद पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में पालिकाध्यक्ष पति और पार्षद पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
FIR in mining
बरुआसागर (झांसी)। नगर पालिका परिषद के मिनी स्टेडियम के बगल में पहाड़ी से हुए बहुचर्चित खनन के मामले में खनन निरीक्षक की तहरीर पर पालिकाध्यक्ष के पति एवं महिला पार्षद पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है।
पूर्व पार्षद समेत कई अन्य लोगों द्वारा की गई शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा एडीएम उपजिलाधिकारी एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में खनन अधिकारियों के साथ जांच समिति बनाई गई थी, जांच कमेटी ने मौका मुआयना करते हुए
खनन होना पाया गया जिसके चलते शनिवार की देर शाम खनन निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बरुआसागर निवासी पूर्व पार्षद कैलाश तिवारी के द्वारा खनन की शिकायत पर उनके द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान
विज्ञापन
मौके से 3627 घन मीटर लाल मौरंग का चोरी छिपे अवैध खनन कर परिवहन पाया गया। शिकायतकर्ताओं के लिखित बयान के अनुसार ओमी कुशवाहा और रामसेवक द्वारा खनन किया जाना बताया गया है। बिना अनुमति के चोरी से 3627 घन मीटर लाल मौरंग का अवैध खनन करने पर रॉयल्टी व खनिज मूल्य सहित 16 लाख 32 हजार के राजस्व की क्षति पहुंचाई गई है। पुलिस ने खनन अधिकारी की शिकायत पर पालिकाध्यक्ष के पति ओमी कुशवाहा एवं महिला पार्षद के पति रामसेवक के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है