{"_id":"5f5d1fb98ebc3e5a9459ad4e","slug":"fir-in-bijli-theft-case-reporters-news-jhs1761288141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसाई मंडी में चोरी से बिजली जलाते पकडे़ गए लोगों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसाई मंडी में चोरी से बिजली जलाते पकडे़ गए लोगों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
fir in bijli theft case
झांसी। गल्लामंडी सबस्टेशन से जुड़े कसाई मंडी में चेकिंग के दौरान पकड़े गए बिजली चोरों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ एफआईआर होगी। शनिवार को चेकिंग पर सवाल उठने के बाद अधीक्षण अभियंता एसआर गर्ग ने ये आदेश दिए। उन्होंने कहा कि चोरी पकड़ी गई तो सभी के साथ एक सा व्यवहार होगा।
बिजली चेकिंग टीम ने 11 सितंबर को विजिलेंस और सिविल पुलिस के साथ कसाई मंडी क्षेत्र में कनेक्शनों की जांच की थी। जांच के दौरान हर दूसरे और तीसरे घर में चोरी पकड़ी गई। इस दौरान 217 अवैध केबलों को खंभों से उतारकर जब्त किया। मगर, टीम ने संबंधित बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की जगह उनको एक सप्ताह सुधरने का मौका दे दिया। उनको चेतावनी दी गई कि वे एक सप्ताह में नियमित कनेक्शन ले लें। अन्यथा दोबारा पकड़े गए तो कार्रवाई होगी। दूूसरी तरफ उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने चोरी पकड़े जाने के 24 घंटे में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दे रखे हैं। शनिवार को शहर के कई लोगों ने चेकिंग पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि अगर उनके यहां छोटी सी भी कमी पकड़ी जाती है तो तुरंत रिपोर्ट दर्ज करा दी जाती है। सालों बाद जहां चेकिंग की गई। वहां पर विभाग मेहरबान बन गया।
- विभाग के लिए सभी समान है। अगर कहीं पर बिजली चोरी पकड़ी गई है तो एफआईआर जरूर होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। मैंने अधीनस्थ अधिकारियों को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दे दिए हैं। एसआर गर्ग, अधीक्षण अभियंता (महानगर)।
विज्ञापन
एक दिन में ही घट गया 40 प्रतिशत लोड
ओरछा गेट फीडर से जुड़े कसाई मंडी, मदकखाना, कपूर टेकरी, बाहर ओरछा गेट समेत आसपास क्षेत्र में हो रही बिजली चोरी का अनुमान इस बात से ही लगाया जा सकता है कि एक दिन की चेकिंग में ही उक्त फीडर पर 40 फीसदी लोड कम हो गया। महानगर में सबसे बेहतर माने जाने वाले जेल चौराहा सबस्टेशन का थ्रू रेट 6.50 रुपये और गल्लामंडी का दो रुपये से भी कम चल रहा है। थ्रू रेट सबस्टेशन से दी जाने वाली हर महीने के करंट के बदले मिलने वाली धनराशि से आंका जाता है।
दलालों ने परोसे व्यंजन
गल्लामंडी सबस्टेशन पर एक नहीं कई दलाल सक्रिय हैं, जिनकी देेखरेख में संबंधित क्षेत्रों में चोरी होती है। शुक्रवार को चेकिंग में पकड़े गए लोगों को बचाने के लिए दलाल आवभगत में लगे रहे। चर्चा है कि गल्लामंडी सबस्टेशन पर जब टीम के लोग चेकिंग के हिसाब- किताब में लगे थे, तब दलालों ने ही उनको लजीज व्यंजन परोसे।