{"_id":"60e8ac488ebc3ec2073bb2d7","slug":"financially-weak-players-will-get-help-from-the-government-jhansi-news-jhs1991504120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को मिलेगी मदद
विज्ञापन
झांसी। आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को अब चेतन चौहान क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद मिलेगी। ताकि उनके खेल में किसी प्रकार की बाधा न आए।
प्रदेश में कई ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने अपनी खेल कौशल से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय राज्यीय तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। झांसी में ही हॉकी एथलेटिक्स वॉलीबॉल बास्केटबॉल, जिम्नास्ट, मल्लखंभ व अन्य खेलों में कई ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी हैं,जिन्होंने गरीबी से लड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई हुई है। परिवार में ठोस आय का स्रोत न होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें से कई खिलाड़ी तो घर चलाने के लिए खेल छोड़कर अन्य कामों में जुट गए हैं। हालांकि अब प्रदेश शासन ने ऐसे खिलाड़ियों की सुध लेते हुए पूर्व क्रिकेटर एवं पूर्व खेल मंत्री चेतन चौहान के नाम से श्रम कल्याण परिषद द्वारा चेतन चौहान क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता देने के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन उप श्रम आयुक्त कार्यालय अथवा ूूूण्ेाचसंइवनतण्पद पर प्राप्त किया जा सकता है। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि इच्छुक आवेदक खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेलों में चयन होने पर मान्यता प्राप्त खेल संघ के पदाधिकारी का प्रमाण पत्र की सत्यापित छाया प्रति लगाएं। अधिक जानकारी के लिए उपरोक्त वेबसाइट अथवा उप श्रम आयुक्त झांसी मंडल के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।