फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fill out the form then seek gas subsidies

गैस सब्सिडी लेनी है तो भरें फार्म

Fri, 19 Feb 2016 01:09 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fill out the form then seek gas subsidies
झांसी। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा सालाना दस लाख रुपये से अधिक आय वाले गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी खत्म करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए उपभोक्ताओं से घोषणा पत्र भरवाए जाएंगे, जिस पर उनको अपनी आय का ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन


घरेलू गैस सिलेंडर पर सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को वर्तमान में 186.28 रुपये की सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। सब्सिडी सभी उपभोक्ताओं के बैंक खाते में भेजे जाने का प्रावधान है। लेकिन, अब सरकार की सालाना दस लाख रुपये से अधिक आय वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद करने की तैयारी है।
विज्ञापन


सरकार ने इसकी घोषणा 28 दिसंबर 2015 को कर दी थी, परंतु केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने नोटिफिकेशन पांच फरवरी को जारी किया है।  इसके साथ ही कंपनियों द्वारा इस दिशा में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दायरे में वह उपभोक्ता आएंगे, जिनकी पिछली वित्तीय वर्ष 2014-15 में आय दस लाख रुपये से अधिक की रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए एजेंसियों को डिक्लरेशन फार्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। बीपीएल उपभोक्ताओं को छोड़कर अन्य सभी से यह फार्म भरवाए जाएंगे। फार्म के साथ उपभोक्ताओं को पैन कार्ड की फोटो कॉपी भी लगानी होगी।

ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं फार्म
उपभोक्ता एजेंसियों से घोषणा पत्र प्राप्त कर भरकर वहीं जमा कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें ऑनलाइन फार्म भरने का भी विकल्प दिया गया है। www.mylpg.in की साइट पर ऑनलाइन फार्म भरे जा सकते हैं।

आयकर विभाग की ली जाएगी मदद
सालाना दस लाख रुपये से अधिक आय वाले उपभोक्ताओं की गैस की नकद सब्सिडी बंद करने के लिए गैस कंपनियों द्वारा आयकर विभाग की सहायता भी ली जाएगी। लेकिन, यह सहायता तब ली जाएगी, जब उपभोक्ता स्वयं अपनी आय नहीं बताएंगे।


‘घोषणा पत्र एजेंसियों को उपलब्ध करा दिए गए हैं।  उपभोक्ता फार्म प्राप्त कर भरकर जमा कर दें। पेट्रोलियम मंत्रालय ने दस लाख रुपये से अधिक आय वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद करने के निर्देश दिए हैं।’
- एस एस केसरी, सेल्स ऑफिसर - इंडेन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed