फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fight over seats in trains going towards Delhi

Jhansi News: दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी

Tue, 30 Jan 2024 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Fight over seats in trains going towards Delhi
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मथुरा रेलवे स्टेशन के यार्ड में रीमॉडलिंग के काम के चलते दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को रेल प्रशासन ने निरस्त किया है। वहीं निरस्तीकरण के दौरान जो ट्रेनें संचालित हों रहीं हैं, उनमें एक-एक सीट को लेकर मारामारी मची हुई है। इन ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची लगातार लंबी होती जा रही है।
रेल प्रशासन ने 31 जनवरी से अलग-अलग अवधि तक के लिए दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। शादियों के सीजन में ट्रेनों के न चलने की वजह से यात्री खासे परेशान हैं। ऐसे में जो ट्रेनें संचालित होने वाली हैं, उनमें सीट हासिल करने के लिए यात्रियों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। एक फरवरी की स्थिति देखी जाए तो मुंबई राजधानी में सीट ही नहीं है। जबकि, बंगलुरु राजधानी, एपी एक्सप्रेस, यूपी संपर्क क्रांति, तमिलनाडु एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल व गोवा एक्सप्रेस में यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में यात्रियों को वेटिंग में टिकट लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मथुरा में हो रहे रीमॉडलिंग के काम के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा। लेकिन, काम पूरा होने के बाद इसका लाभ यात्रियों को ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed