Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fierce dispute in premium parking, auto driver's head explodes

Jhansi News: प्रीमियम पार्किंग में जमकर हुआ विवाद, ऑटो चालक का सिर फटा

Thu, 11 May 2023 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fierce dispute in premium parking, auto driver's head explodes
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के बाहर बृहस्पतिवार की सुबह ऑटो चालक और प्रीमियम पार्किंग कर्मचारियों के बीच जमकर विवाद हुआ। घटना में ऑटो चालक का सिर फट गया। जीआरपी थाने में दोनों पक्षों के दो लोगों का शांतिभंग में चालान काटा गया है।
विज्ञापन

पुलिया नंबर नौ निवासी नरेश राठौर ऑटो चलाते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह तकरीबन दस बजे स्टेशन के बाहर सड़क पर ऑटो में सवारियां बैठा रहे थे। ऑटो चालक का आरोप है कि इसी दरम्यान प्रीमियम पार्किंग में एक अवैध वाहन में सवारियां भरी जा रहीं थीं। इसका उसने विरोध किया। इस पर पार्किंग कर्मचारी विवाद करने लगे। विवाद बढ़ते देख जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। सिपाहियों ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझा बुझाकर अलग-अलग किया। पुलिस के वहां से जाते ही एक बार फिर दोनों पक्ष उलझ गए। उनके बीच हाथापाई होने लगी। इस विवाद में ऑटो चालक नरेश राठौर का सिर फट गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। घायल ऑटो चालक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से उसे इलाज के लिए मेडिकल भेज दिया गया। जीआरपी थाने के इंस्पेक्टर पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में ऑटो चालक नरेश राठौर व पार्किंग कर्मचारी राजेंद्र राय का शांतिभंग में चालान काटा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि मारपीट के वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिसमें विवाद के बीच एक महिला भी नजर आ रही है। वहीं, ऑटो चालक का कहना है कि उसे सिर में चोट आई है। बावजूद, पुलिस ने शांतिभंग में चालान काटकर मामला निपटा दिया है। इसकी शिकायत वे उच्चाधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed