फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fields are flooded, farmers are facing increased problems

Jhansi News: खेत पानी-पानी, किसानों की बढ़ी परेशानी

Wed, 09 Jul 2025 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fields are flooded, farmers are facing increased problems

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

भंडरा। मानसून की शुरुआत के साथ से बारिश का क्रम लगातार बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों के खेत जलमग्न बने हुए हैं। जबकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खेतों में अच्छी-खासी नमी है। ऐसे में किसान परेशान हैं। खेतों में पानी भरा होने की वजह से वे खरीफ की बोआई नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा जो किसान पहले बोआई कर चुके हैं, उन पर अब बीज खराब होने का खतरा मंडरा रहा है।




खरीफ सीजन में जनपद में सबसे ज्यादा रकबे में मूंगफली की बोआई होती है। इसके अलावा उर्द, मूंग, तिल की भी बोआई की जाती है। जून माह के मध्य में बोआई शुरू हो जाती है। ऐसे में तमाम किसानों ने मानसून से पहले बोआई कर दी थी, जबकि अन्य किसानों ने बोआई की तैयारी पूरी कर ली थी। उन्होंने बीज का इंतजाम भी कर लिया था। लेकिन, लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से खेत जलमग्न है। ट्रैक्टर तक खेतों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में बोआई पर संकट खड़ा हुआ है, जबकि समय बीतता जा रहा है। वहीं, जो किसान पहले बोआई कर चुके हैं, उनके ऊपर अधिक नमी की वजह से बीज खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। गर्मी के लिहाज से अच्छी बारिश राहत का संदेश लेकर आई, लेकिन किसानों के समक्ष समस्या भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed