{"_id":"5faaeb088ebc3e9b9575e570","slug":"festival-seasion-saint-flowers-bussiness-jhansi-news-jhs1808261197","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के सीजन में महका फूलों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों के सीजन में महका फूलों का कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। त्योहारों के सीजन में महानगर में फूलों का कारोबार एक बार फिर तेजी पकड़ गया है। दीपावली और शादी सीजन पर घरों, विवाह घरों एवं मंदिरों को सजाने के लिए जबरदस्त बुकिंग हो रही है। देसी - विदेशी फूलों की डिमांड बढ़ रही है। इनमें स्थानीय फूलों में गेंदा, कमल, गुलाब के साथ ही आर्टिफिशियल फूलाें की मांग भी शामिल है। महानगर के बाजारों में दीपावली पर 50 लाख रुपये तक का फूलों का व्यापार होगा।
कोविड - 19 से बचाव के कारण लॉकडाउन और अनलॉक की स्थिति में फूलों का कारोबार बेहद ठप रहा। बाग - बगीचों में खिले फूल बाजारों में ही नहीं आ सके। लेकिन अब जब बाजार पूरा खुल चुका है और त्योहार का सीजन चल रहा है। ऐसे में फूलोें के बाजार में दम आ गई है। सीपरी और शहर के मालिनों के फूल बाजार में बरुआसागर, गरौठा सहित अन्य आसपास ग्रामीण फूल लेकर आ रहे है। महानगर के बाजार में गेंदा 40 से 50 रुपये किलो, गुलाब डेढ़ सौ रुपये किलो, नौरंगा 50 रुपये किलो है। फूल व्यापारी सतीश और राजेंद्र ने बताया कि असली फूलों के साथ ही आर्टिफिशियल फूलों की भी मांग है। त्योहार के सीजन के कारण लोग घरों व दुकानों में सजावट करा रहे है। इससे फूल बाजार में दम आ गई है। व्यापारियों के मुताबिक दीपावली पर 50 लाख रुपये तक का व्यापार होगा।