{"_id":"6746e56b89b95e2c910ad25f","slug":"fertilizer-shortage-in-mauranipur-farmers-worried-jhansi-news-c-11-1-jhs1009-441723-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मऊरानीपुर में खाद की किल्लत, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मऊरानीपुर में खाद की किल्लत, किसान परेशान
विज्ञापन
- सहकारी समिति में तीन दिन से लटका ताला, किसान मायूस होकर जा रहा घर
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। पीसीएफ गोदाम में खाद लेने के लिए भारी संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ों किसान खाद लेने पहुंचे न ही उन्हें टोकन मिला न ही खाद। किसानों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। पीसीएफ गोदाम में उर्मिला बड़ागांव, रामप्यारी रौनी, इमरती मथुपुरा, रजनी रौनी, सुशीला मऊ, चमेली मऊ, नन्हीबाई रौनी, भानमती कड़ौरा, प्रेमचंद्र पाल निवासी मऊरानीपुर सहित सैकड़ों किसान खाद लेने के लिए पहुंचे लेकिन उन्हें खाद नहीं मिली। किसान टोकन का इंतजार करते रहे। लेकिन उन्हें टोकन भी नहीं मिला। केंद्र प्रभारी युदनाथ सिंह ने बताया कि 26 नवंबर के टोकन लिए किसानों को अभी खाद वितरित किया जा रहा है। 280 बोरी खाद स्टाॅक में है। पदयात्रा के चलते हाईवे पर डायवर्जन होने से खाद की सप्लाई तीन दिन से प्राप्त नहीं हुई। वहीं, खाद किसान पहले खाद प्राप्त करने के लिए दो तीन लाइनों में खड़े हो गए, जिससे खाद बांटने में व्यवधान उत्पन्न होने पर खाद वितरण खिड़की को बंद कर दिया गया एवं किसानों से एक लाइन में आने के लिए कहां गया। किसानों के एक लाइन में आने पर खाद वितरण हो सका। वहीं, सहकारी समिति बी पैक्स में तीन दिन से ताला लटका होने से किसान खाद लेने के लिए प्रतिदिन खुलने का इंतजार करते रहते हैं और अंत में उन्हें मायूस होकर घर जाना पड़ रहा है।