फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fertilizer shop coruption find after that police action 12 shop suspennt

खाद की दुकानों में पकड़ी गई गड़बड़ी, एक दर्जन के लाइसेंस निलंबित

Tue, 25 Aug 2020 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer shop coruption find after that police action 12 shop suspennt
झांसी। खाद की दुकानों में भारी गड़बड़ी पकड़ में आई है। करीब एक दर्जन दुकानदारों ने किसानों को दी जाने वाली खाद की सैकड़ों बोरियां कालाबाजारी करने वालों के हवाले कर दीं। जांच-पड़ताल के दौरान इसका खुलासा हुआ। यह दुकानदार अपनी बेची खाद का कोई रिकॉर्ड नहीं दिखा सके। गड़बड़ी मिलने पर इन सभी दुकानदारों के लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दिए गए। एक दुकानदार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सरकार को पूरे प्रदेश में खाद बिक्री में गड़बड़ी की काफी शिकायतें मिली थीं। इसको देखते हुए जिलाधिकारी को जांच कराने के निर्देश दिए गए थे। 17 अगस्त को जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी केके सिंह की अगुवाई में चार अधिकारियों की टीम गठित करके जांच का जिम्मा सौंपा। जांच टीम ने पिछली रबी सीजन का जब रिकॉर्ड देखा तब उनके होश उड़ गए। कई दुकानदार ऐसे मिले जिन्होंने बिना किसानों के आधार नंबर एवं जोतबही देखे ही उनको खाद बेंच दी थी। पड़ताल में कई दुकानदारों की कालाबाजारियों से मिलीभगत उजागर हुई है। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक जांच में बृजेंद्र पटेल एग्री जंक्शन मऊरानीपुर, एग्री जंक्शन बड़ागांव, बालाजी किसान केंद्र चिरगांव, गुप्ता एजेंसी, साहू एजेंसी मऊरानीपुर, मलईया खाद
विज्ञापन

भंडार, शालू खाद भंडार पूछ, आईएफडीसी चिरगांव, गुप्ता कृषि केंद्र चिरगांव, साईनाथ टेड्रर्स झांसी, राइम खाद भंडार समथर, शक्ति बीज भंडार में गड़बड़ी पकड़ में आई है। इन सभी के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। कृषि अधिकारी के मुताबिक शालू खाद भंडार में कई गड़बड़ियां पकड़ में आई हैं, इसलिए उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है। टीम ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। उधर, एक दर्जन खाद दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित होने के बाद खाद विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति है हालांकि कृषि अधिकारी का कहना है कि इससे खाद की उपलब्धता पर असर नहीं होगा। यहां खरीफ की फसल के लिहाज से अतिरिक्त खाद मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed