{"_id":"6179aa3164af0a78d321bad0","slug":"fertilizer-charge-of-cooperative-committee-on-sharing-fertilizers-at-night-jhansi-news-jhs207618684","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में खाद बांटने पर सहकारी समिति का उर्वरक प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में खाद बांटने पर सहकारी समिति का उर्वरक प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
झांसी। तहसील मऊरानीपुर की साधन सहकारी समिति रेवन के आंकिक/ उर्वरक प्रभारी हीरालाल प्रजापति को अनियमित तरीके से खाद वितरण करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। यहां पर रात में खाद का वितरण किया जा रहा था।
खाद की किल्लत किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही है तो कोई इसे आपदा में अवसर मानकर मौके का फायदा उठा रहा है। मंडलायुक्त के निर्देश थे कि किसी भी स्थिति में रात में खाद न वितरित की जाए, लेकिन इसके बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं। मऊरानीपुर के ग्राम रेवन की साधन सहकारी समिति लिमिटेड से शिकायत मिल रही थी कि वहां का आंकिक / उर्वरक प्रभारी निर्धारित समय के बाद अनियमित तरीके से खाद का वितरण कर रहा है। इसे संज्ञान में लेते हुए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अनूप कुमार द्विवेदी ने प्रकरण की जांच अपर जिला सहकारी अधिकारी मऊरानीपुर से कराई। इसमें स्पष्ट हुआ कि शिकायत सही है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट सहायक आयुक्त को सौंपी।
जांच रिपोर्ट में शिकायत की पुष्टि होने पर समिति के आंकिक/ उर्वरक प्रभारी हीरालाल प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि साधन सहकारी समिति को नियमानुसार खोला जाए। खाद की ओवर रेटिंग न की जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।