फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Female employee accused councilor of molestation

Jhansi News: महिला कर्मचारी ने पार्षद पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Fri, 22 Mar 2024 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Female employee accused councilor of molestation
- पार्षद ने कहा, षड़यंत्र के तहत दर्ज कराई गई है एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एक महिला कर्मचारी की शिकायत पर नवाबाद थाना पुलिस ने नगर निगम के एक पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला कर्मचारी ने पार्षद पर अश्लील व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, पार्षद ने कहा कि षड़यंत्र के तहत उस पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
महिला कर्मचारी ने पुलिस से की शिकायत में आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 33 का पार्षद राहुल कुशवाहा अक्सर उसका पीछा करता है। सार्वजनिक स्थानों पर टिप्पणी करता है। वह अश्लील व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करता है। महिला कर्मचारी ने बताया कि इससे पहले भी पार्षद षड़यंत्र के तहत उसकी छवि को धूमिल करने वाली घटनाएं कर चुका है। उसने बताया कि पांच मार्च को पार्षद की हरकतों की शिकायत महिला हेल्पलाइन 1090 पर की गई थी। इसके अगले दिन महिला कर्मचारी ने विश्वविद्यालय चौकी में शिकायती पत्र दिया था। नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ छेड़खानी व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी पार्षद राहुल कुशवाहा ने कहा कि उसके खिलाफ षड़यंत्र के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया कि 21 जनवरी को नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने एक जगह से बालू उठा ली थी। इसकी शिकायत उसने नगर निगम के अधिकारियों से की थी। अब दबाव में लेने के लिए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed