फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fell in love with a relative's sister-in-law... absconded with her for the third time

Jhansi News: रिश्ते की भाभी से प्यार... तीसरी बार लेकर हुआ फरार

Sun, 14 Jul 2024 03:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Fell in love with a relative's sister-in-law... absconded with her for the third time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। शनिवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। एक युवक को अपने मामा के बेटे की पत्नी से प्रेम हो गया। वह उसको लेकर उड़ीसा चला गया और वहां रहने लगा। युवक की पत्नी की गुहार पर दोनों को थाने बुलाकर समझौता कराया गया था। लेकिन, समझौते के बाद भी युवक तीसरी बार रिश्ते की भाभी को लेकर फरार हो गया।

समथर थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी दस साल पहले गांव में ही एक युवती के साथ हुई थी। युवती ने एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया। लेकिन, उसी समय पति के रिश्ते के भाई से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। वह भी पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे थे। प्रेम प्रसंग के चलते युवती अपने रिश्ते के देवर के साथ चली गई। लेकिन, युवक की पत्नी लगातार पुलिस से शिकायत कर उसको वापस बुला लेती थी। दो बार समथर थाने में सुलह होने के बाद भी युवक और उसकी प्रेमिका तीसरी बार फिर से भाग गए। युवक की पत्नी ने इस बार महिला थाने में गुहार लगाई। पुलिस ने युवक और उसकी प्रेमिका को थाने में बुलाकर समझाया, लेकिन प्रेमिका अपने प्रेमी का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुई। युवक की पत्नी भी अपने पति के साथ रहने पर अड़ गई। इस दौरान दोनों युवतियों के बीच कई बार गहमागहमी हुई। अंत में युवक अपनी पत्नी के साथ रहने को राजी हुआ। जबकि, प्रेमिका अपने पति के साथ घर चली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed