{"_id":"5d405abe8ebc3e6d1766fa8a","slug":"fedup-of-husbands-torture-wife-suicides-jhansi-news-jhs1447302127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की धमकियों से आजिज युवती दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की धमकियों से आजिज युवती दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

झांसी। पति की धमकियों से आजिज युवती ने जहर खाकर जान दे दी। मायके में ही जहर खाने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया लेकिन 24 घंटे के बाद उसकी मौत हो गई। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी।
रक्सा क्षेत्र के अमरपुर निवासी सुरेंद्र यादव की बहन अर्चना यादव (22) की शादी एक साल पहले सदर बाजार क्षेत्र के सिमराहा निवासी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी के लड़के से हुई थी। दो महीने से अर्चना मायके में रह रही थी। सोमवार की सुबह उसने मायके में जहर खा लिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वह यहां 24 घंटे तक जीवन के लिए संघर्ष करती रही। मगर, मंगलवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर भाई सुरेंद्र यादव ने बताया कि शादी के चार महीने तक पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चलता रहा। इसके बाद अर्चना के पति ने उसकी अनदेखी शुरू कर दी। वह उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश करने लगा। दो महीने पहले उसे धमका कर मायके भेज दिया था। सोमवार की सुबह बहनोई ने उनकी बहन को मोबाइल पर धमकाया। इससे वह परेशान होकर जहर खा लिया। रक्सा थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।