फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fazal's murder was done for two lakhs, he was murdered on the advance of 50 thousand

दो लाख में हुआ था फजल की हत्या का सौदा, 50 हजार की पेशगी पर कर दिया कत्ल

Mon, 20 Jun 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fazal's murder was done for two lakhs, he was murdered on the advance of 50 thousand
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में बीते रोज हुई वकील के मुंशी फजल अहमद (38) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीनी विवाद में फजल की हत्या की सुपारी दो लाख रुपये में दी गई थी। 50 हजार रुपये एडवांस मिलने पर घटना को अंजाम दे दिया गया।
विज्ञापन

दतिया गेट बाहर एवन कॉलोनी निवासी फजल अहमद की शनिवार को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्रकार वार्ता में घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि फजल और एक महिला ने खैलार में डेढ़ एकड़ जमीन ली थी। दोनों के आपसी संबंध खराब होने पर ये जमीन महिला ने खैलार निवासी रविराज के पास गिरवी रख दी थी। रविराज जमीन बेचना चाह रहा था, जिसमें फजल अड़ंगा लगा रहा था। इसके चलते रविराज ने फजल को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। इसमें रविराज का पिता राम गुलाम भी शामिल था। रविराज ने फजल की हत्या की दो लाख की सुपारी नरसिंह राव टौरिया निवासी निखिल राजपूत को दी। 50 हजार रुपये की रकम एडवांस दी गई थी। रकम हाथ में आने के बाद निखिल के इशारे पर नरसिंह राव टौरिया निवासी जुगल किशोर अहिरवार व रिंकू उर्फ रामप्रकाश अहिरवार ने घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस ने जुगल किशोर व रिंकू को बीती रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है। इसके अलावा घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्रकार वार्ता में सीओ सिटी राजेश राय, कोतवाली इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed