{"_id":"667dc4ebc4c393ffbd07dc1d","slug":"fathers-breathing-stopped-four-days-after-sons-death-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-341028-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बेटे की मौत के चार दिन बाद पिता की थमीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बेटे की मौत के चार दिन बाद पिता की थमीं सांसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। निवाड़ी के पास हाईवे पर बाइक की टक्कर से घायल बेटे की मौत के चार दिन बाद पिता की भी मौत हो गई। एक के बाद एक हुईं दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मऊरानीपुर थाना इलाके के ग्राम कुरैचा निवासी मसलती का पुत्र लवकुश (28) खेतीबाड़ी करता था। उसका चार वर्षीय बेटा अभि कुछ दिन पहले अपने मामा के घर करगुवां गया था। 19 जून को लवकुश अपने बेटे को लेने ससुराल गया था। वहां से वह बेटे के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दरम्यान निवाड़ी के पास हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था। यहां 22 जून को बेटे अभि की मौत हो गई थी, जबकि बृहस्पतिवार सुबह लवकुश की भी सांसें थम गईं। मृतक की पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। लवकुश दो भाइयों में छोटा था। वह खेतीबाड़ी कर परिवार पालता था। उसके एक बेटा अरिहंत (6) भी है।