{"_id":"88e83eaf2abb187548a753557f5fffd6","slug":"father-son-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के कर्मियों ने पिता-पुत्र की धुनाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के कर्मियों ने पिता-पुत्र की धुनाई की
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Fri, 19 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
झांसी। गुरुवार दोपहर मेडिकल कॉलेज कर्मियों ने पिता-पुत्र की धुनाई कर दी। यही नहीं, अपने अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी हृदेश की पत्नी का करीब एक माह पूर्व आपरेशन हुआ था। आपरेशन के टांकों में दिक्कत होने की वजह से वह गुरुवार को पत्नी को दिखाने मेडिकल कॉलेज पहुंचा। उसके साथ पिता प्रदीप अग्रवाल भी थे। हृदेश पर्चा बनवाने वालों की लाइन में लगा था, तभी पत्नी को परेशानी होने लगी। वह लाइन से निकलकर पत्नी के पास पहुंचा और फिर लाइन में उसी जगह पर आकर खड़ा हो गया। हृदेश को बीच लाइन में लगता देख पर्चा बना रहे मेडिकल कॉलेज के कर्मी ने अभद्र भाषा में लाइन से हटने को कहा। जब उसने पहले से लाइन में लगा होने की बात कहते हुए अभद्र भाषा का विरोध किया तो स्वास्थ्य कर्मी का पारा आसमान पर पहुंच गया। वह अपने साथी कर्मियों के साथ कमरे से बाहर आकर गाली-गलौज व धक्का मुक्की करने लगा।
आरोप है कि पिता प्रदीप अग्रवाल ने बीचबचाव किया तो कॉलेज कर्मियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। जानकारी होने पर मेडिकल कॉलेज के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो मारपीट करने वाले कर्मियों ने दबाव बनाने के लिए नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख अधिकारियों के हाथपैर फूल गए। सूचना मिलने पर बुंदेलखंड चौकी प्रभारी ओपी यादव फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराया। इस मामले की पिता-पुत्र ने पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की है।