फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father slapped him for not studying, only son dies by hanging himself

Jhansi News: पढ़ाई नहीं करने पर पिता ने थप्पड़ मारा, इकलौते बेटे ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 17 Oct 2026 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Father slapped him for not studying, only son dies by hanging himself
झांसी। बड़ागांव थानांतर्गत गांव मबईगिर्द में पढ़ाई नहीं करने पर पिता ने 10वीं में पढ़ रहे इकलौते पुत्र को थप्पड़ मार दिया। इससे पुत्र इतना आहत हुआ कि माता-पिता के काम पर जाते ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव मबईगिर्द निवासी जगमोहन अहिरवार का इकलौता पुत्र ध्रुव अहिरवार (16) 10वीं कक्षा का छात्र था। इस समय उसकी अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं। दो बेटियों के बाद ध्रुव बड़ी मन्नत से हुआ था। इसकी वजह से परिवार की आंखों का तारा बना हुआ था। परिजनों ने बताया कि ध्रुव कुछ दिनों से पढ़ाई नहीं कर रहा था। दोस्तों के साथ मौका लगते ही घूमने चला जाता था।
विज्ञापन

जगमोहन ने पढ़ाई नहीं करने पर बृहस्पतिवार को ध्रुव को डांटते हुए थप्पड़ मार दिया। इससे वह काफी आहत हुआ, मगर उसने इजहार नहीं होने दिया। कुछ देर के बाद जगमोहन रोजाना की तरह ई-रिक्शा लेकर चला गया। मां काम पर और दोनों बेटियां कन्या भोज करने चली गईं। इस बीच ध्रुव ने कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब दोनों बेटियां कन्या भोज से लौटकर आईं तो भाई को फंदे पर लटका देख चीख पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता जगमोहन ने बताया कि ध्रुव अहिरवार 10वीं में पढ़ता था। इस समय अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी, मगर कुछ दिन से वह पढ़ नहीं रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने चला जाता था। उसने समझाते हुए उसके थप्पड़ मारा था। उसे नहीं पता था कि बेटा अपनी जान दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed