फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father left saya from daughter

... बच्चियों से भी छिना पिता का साया

Fri, 04 Dec 2020 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Father left saya from daughter
झांसी। ललितपुर के मड़ावरा के ग्राम धुरवारा में चौथी बेटी का जन्म होने पर एक पिता के आत्महत्या कर लेने की घटना को महिलाओं ने समाज के लिए बेहद दुखद बताया है। उनका कहना है कि इस घटना ने साबित कर दिया है कि आज भी बेटा- बेटी में कितना भेद किया जाता है? बेटी के जन्म पर पिता ने जो कदम उठाया। उससे पूरा परिवार अनाथ हो गया है। बाकी बच्चियों से भी पिता का साया छिन गया है।
विज्ञापन

बेटा- बेटी में आज कोई फर्क नहीं रहा है। बेटी के जन्म पर आत्महत्या करना बेहद कायरता पूर्ण निर्णय है। ये कदम उठाने से पूर्व उनको सोचना चाहिए था कि कितना बड़ा परिवार उनसे जुड़ा है। निश्चय ही बड़े होकर बेटियां उनका नाम करती।
विज्ञापन

सीमा राजपूत।
बेटी के जन्म पर आत्महत्या करना बिलकुल गलत है। अगर उनको बेटी नहीं चाहिए थी तो वे किसी दूसरे किसी जरूरतमंद दंपती को दे सकते थे। अनाथालय में दी जा सकती थी। उनके एक कदम ने पूरे परिवार के आगे के जीवन को कठिन बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा राठौर।
यह जल्दबाजी में उठाया गया कदम है। लोगों के दिमाग में आज भी बैठा हुआ है कि बेटी होना अभिशाप है। जबकि उन्हें समझना चाहिए कि आज के दौर में बुढ़ापे का सहारा बेटों की जगह बेटियां बन रहीं हैं। बेटे तो माता- पिता को घर से बाहर निकाल रहे हैं।
वंदना अग्रवाल।
बेटी के जन्म लेने पर एक पिता द्वारा आत्महत्या करना पूरे समाज के लिए बेहद दुखद है। इस घटना ने हमको बताया दिया है कि गांव- देहात में आज भी बेटों के जन्म पर खुशियां मनाईं जातीं हैं। यह घटना पूरे समाज को झकझोरने वाली है।
अनामिका वर्मा।
सरकार बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने के तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। जरूरतमंद परिवारों के लिए अब बेटियों का पालना इतना मुसीबत भरा नहीं रह गया है। अगर ये कदम उठाने से पूर्व वह दूसरों से सलाह मशविरा करता तो उसके निश्चय की विचार बदल जाते।

दीपा छावड़ा ।
यह कदम उठाने से पहले उस व्यक्ति को सोचना चाहिए था कि उसके जाने के बाद पत्नी व बच्चियों का क्या होगा? वह जब तीन बच्चियों की परवरिश कर रहा था तो चौथी की भी कर सकता है। आत्महत्या करना कोई हल नहीं है।
संध्या सक्सेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed