फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father dies after the death of one and a half year old daughter

Jhansi News: डेढ़ साल की बच्ची की मौत के बाद पिता ने तोड़ा दम

Wed, 15 Jul 2026 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 15 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Father dies after the death of one and a half year old daughter
झांसी। महोबकंठ गांव में हुए सड़क हादसे में घायल विनोद (22) पुत्र मन प्यारे ने उपचार के दौरान मंगलवार देर-शाम दम तोड़ दिया। हादसे में उसकी डेढ़ साल की बेटी और चचेरे भाई की पहले ही मौत हो चुकी।
विज्ञापन

महोबा के महोबकंठ थाना निवासी विनोद 5 जुलाई को पत्नी रुक्मणि, डेढ़ साल की बेटी शिवानी के साथ काम के सिलसिले में दिल्ली जा रहा था। विनोद का चचेरा भाई देव प्रकाश तीनों को अपनी मोटर साइकिल से हरपालपुर स्टेशन छोड़ने जा रहा था। पनवाड़ी रोड पर सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिवानी और देव प्रकाश की मौके पर मौत हो गई जबकि विनोद और रुक्मणि गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार हालत बिगड़ने पर विनोद ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक विनोद कुछ दिन के लिए घर आया था। तीन मौत से परिवार में मातम पसरा है। पत्नी रुक्मणि अभी भी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed