फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father and son drank alcohol together, when an altercation broke out while drunk, the father was killed.

Jhansi News: बाप बेटे ने साथ में पी शराब, नशे में कहासुनी हुई तो पिता को मार डाला

Wed, 11 Oct 2023 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Father and son drank alcohol together, when an altercation broke out while drunk, the father was killed.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। प्रेमनगर के खाती बाबा मोहल्ले में बाप-बेटे साथ बैठकर शराब पी रहे थे। दारू खत्म होने पर बेटे ने और बोतल लाने के लिए पिता से पैसे मांगे। पिता के इंकार करने पर युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। नशे में धुत्त युवक तब तक वार करता रहा जब तक पिता लहूलुहान होकर जमीन पर न गिर गया। मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक खाती बाबा निवासी रेमंड जितेंद्र सैनी (52) 9 अक्तूबर की रात अपने बेटे हर्ष के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था। शराब खत्म होने के बाद हर्ष ने पिता से और शराब लाने के लिए पैसे मांगे। रेमंड ने पैसे देने से इन्कार कर दिया। इस बात से हर्ष नाराज हो गया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। गुस्से में आकर हर्ष ने पास में पड़ी राॅड से पिता पर हमला बोल दिया। पिता को मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिता की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल रेमंड को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसकी हालत तब से नाजुक बनी हुई थी। बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी पुत्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट करके उसे हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
सात माह पहले ही झांसी लौटा था पुत्र


परिजनों का कहना है कि पुत्र हर्ष रतलाम में अपने भाई सिमौन के साथ रहता था। सात माह पहले ही वह रतलाम से लौटकर झांसी आया था।
पिता रेमंड जितेंद्र होमगार्ड में जवान था। वर्ष 2014 में उसको पैरालिसिस हो गया। अक्टूबर 2020 में उनकी पत्नी रेनू सैनी की मौत हो गई। इसके बाद दोनों बेटे रतलाम चले गए थे। वहां प्राइवेट काम करते थे। मार्च महीने में हर्ष वापस लौट आया। परिजनों का कहना है पिता-पुत्र अक्सर ही साथ में शराब पीते थे। शराब पीने के बाद दोनों में विवाद हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed