फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fast tag trial starts

फास्टैग का ट्रायल शुरू

Thu, 28 Nov 2019 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
fast tag trial starts
झांसी। एक दिसंबर से टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को टोल टैक्स का भुगतान फास्टैग के जरिये करना होगा। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इसका ट्रायल शुरू कर दिया है। शुरुआत में ही टोल प्लाजाओं पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन

वैसे तो फास्टैग दो साल पहले शुरू किया गया था। लेकिन, अब इसे एक दिसंबर से अनिवार्य किया जा रहा है। टोल प्लाजा पर टोल टैक्स फास्टैग के जरिये ही वसूला जाएगा। ये एक डिवाइस है, जो गाड़ी के आगे वाले कांच पर लगा रहेगा। गाड़ी के प्लाजा से गुजरते ही कैमरा इस डिवाइस को सेंसर कर लेगा और टोल टैक्स गाड़ी मालिक के खाते से कट जाएगा। इसका मोबाइल पर तत्काल संदेश भी आ जाएगा। वाहन स्वामियों को फास्टैग लेने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। एक दिसंबर से फास्टैग के जरिये ही टोल टैक्स की वसूली होगी। एनएचएआई ने इसका कानपुर हाइवे स्थित सेमरी व एट टोल प्लाजा पर ट्रायल शुरू कर दिया है। बगैर फास्टैग की गाड़ियों को एक ही लाइन से गुजारा जा रहा है। इससे वहां वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक राजीव पाठक ने बताया कि 31 दिसंबर तक फास्टैग फ्री उपलब्ध कराया जाएगा। फास्टैग टोल प्लाजा व विभिन्न बैंकों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकद भुगतान करने वालों के लिए खुलेगी सिर्फ एक लाइन
टोल प्लाजा पर एक दिसंबर से नई व्यवस्था लागू हो जाने के बाद से नकद भुगतान करने वाली गाड़ियों के लिए टोल पर सिर्फ एक ही लाइन खोली जाएगी। जिस पर भीड़ लगना स्वाभाविक है। ऐसे में बगैर फास्टैग लगे वाहन स्वामी फास्टैग वाली लाइन से गुजरना चाहेंगे तो उन्हें दोगुना टोल टैक्स अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed