फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fast booking of seats in trains going to Purvanchal and Bihar

पूर्वांचल और बिहार जाने वालीं ट्रेनों में तेजी से बुक हो रहीं सीटें

Tue, 12 Oct 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fast booking of seats in trains going to Purvanchal and Bihar
Fast booking of seats in trains going to Purvanchal and Bihar
दीपावली के चार दिन पहले और चार दिन बाद तक ट्रेनों में तेजी से सीटें भरतीं जा रहीं हैं। सबसे अधिक मुसाफिर गोरखपुर (पूर्वांचल) व बिहार की तरफ जाने वालीं गाड़ियों में आरक्षण करा रहे हैं। आरक्षण कार्यालय पर टिकट बनवाने के लिए सुबह से ही कतार लगना शुरू हो जाती है। यह सिलसिला दिन भर बना रहता है।
विज्ञापन

इस बार दीवाली चार नवंबर को है। त्योहार के आसपास की तिथियों में ट्रेनों में सीटें तेजी से भर रहीं हैं। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति बनने वाली है। चूंकि, कोरोना काल में रेलवे ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चला रहा है। इन ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति दी जा रही है। इस कारण यात्रियों को अपनी सुविधा अनुसार आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में दूसरे शहरों में नौकरी, शिक्षा ग्रहण या दूसरे काम करने वाले हजारों लोग यह त्योहार मनाने के लिए अपने घर आना चाहेंगे, लेकिन उन्हें ट्रेन में आरक्षण मिलने की कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन

सबसे अधिक लखनऊ, गोरखपुर व बिहार की तरफ जाने वालीं ट्रेनों में मारामारी मची है। इनमें 02522 राप्ती सागर एक्सप्रेस, 02592 गोरखपुर एक्सप्रेस, 02590 गोरखपुर एक्सप्रेस, 12107 लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12143 लोकमान्य तिलक सुलतानपुर एक्सप्रेस, 02592 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस, 01015 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, 09165 अहमदाबाद दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस, 02534 मुंबई लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस, 09167 अहमदाबाद वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस, 05068 बांद्रा गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस, 05066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी मेल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पुणे, बंगलूरू और मुंबई से आने वाली झेलम एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, राजधानी एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनों में गिनी-चुनी सीटें ही बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed