{"_id":"6032c98d8ebc3ee90162c72e","slug":"fasal-kharab-hone-se-kishan-ne-ki-atmhatya-jhansi-news-jhs189151967","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल खराब होने से दुखी किसान ने आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल खराब होने से दुखी किसान ने आत्महत्या की
विज्ञापन
बंगरा (झांसी)। शनिवार शाम फसल खराब होने से दुखी किसान ने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान की आर्थिक स्थिति खराब थी। उस पर एक लाख का बिजली बकाया भी था।
पठारी खिरक में रहने वाला भजन लाल कुशवाहा (36) शाम के समय फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गया था। वहीं पर उसने बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली। रात में भाई खाना देेने के लिए खेत पर पहुंचा तो वहां भजन का शव लटका हुआ था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
बड़े भाई परमानंद कुशवाहा ने बताया कि पिछले सप्ताह हुई बारिश और ओले गिरने से भजन के खेतों में लगी काफी फसल खराब हो गई थी, इससे वह निराश हो गया था। उसकी आर्थिक स्थिति पहले से खराब थी। उसके पास तीन बीघा ही जमीन है। विद्युत विभाग का भी एक लाख रुपये बकाया था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार की शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी हुई है। लेखपाल को जांच के लिए भेजा गया है। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम, मऊरानीपुर
बिजली विभाग उत्पीड़न करेगा तो होगा आंदोलन
घटना की जानकारी मिलने पर किसान नेता अखिलेश लिटौरिया और देवेंद्र राजावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा अगर बकाया वसूली के लिए विद्युत विभाग किसी तरह का उत्पीड़न करता तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मृतक किसान के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।