फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers worried due to lack of rain; crops begin to wither.

Jhansi News: पानी न बरसने से किसान चिंतित, मुरझाने लगीं फसलें

Wed, 29 Jul 2026 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers worried due to lack of rain; crops begin to wither.
रानीपुर। इस समय बारिश का मौसम चल रहा है, लेकिन अभी तक कोई खास बारिश नहीं हुई है। क्षेत्र में समय से बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ रही है। खेतों में बोई गई खरीफ की फसलें अंकुरित तो हो गईं, लेकिन अब वह पानी के अभाव में मुरझाने लगी हैं। खेत में मुरझाती फसलें देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीर देखी जा सकती है। यहां क्षेत्र में खरीफ की फसलों में किसानों द्वारा मूंगफली, उड़द, सोयाबीन आदि की फसलें बोई जाती हैं। फसलें अंकुरित हो गई हैं, लेकिन अब वह पानी के अभाव में मुरझाने लगी हैं। अगर पानी नहीं बरसता है तो फसलें सूख जाएंगीं। अभी तक नदी, नाले सूखे ही दिखाई दे रहे हैं। पानी न बरसने से सूखे जैसी स्थिति नजर आ रही है। गर्मी के चलते अस्पतालों में उल्टी, दस्त, बुखार आदि से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed