{"_id":"6ad28c2f63fdb535a10a679a","slug":"farmers-will-receive-a-temporary-connection-for-private-tubewells-for-a-period-of-four-months-jhansi-news-c-131-1-ltp1005-165238-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: किसानों को चार माह के लिए मिलेगा निजी नलकूप का अस्थायी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: किसानों को चार माह के लिए मिलेगा निजी नलकूप का अस्थायी कनेक्शन
Sat, 17 Oct 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। रबी की फसल की सिंचाई के लिए बिजली विभाग द्वारा किसानों को चार माह के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन निर्धारित क्षमता के अनुसार निर्धारित दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अबकी बार इसके लिए किसानों को यह कनेक्शन लेने के लिए मात्र नकल खतौनी, आधार कार्ड, फोटो व स्वघोषणा पत्र की ही जरूरत होगी। किसानों को यह कागजात संबंधित उपखंड अधिकारी के कार्यालय में जमा करने होंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में रबी की फसलों की सिंचाई के लिए नवंबर माह से फरवरी माह यानी कुल चार माह के लिए किसानों द्वारा अस्थायी निजी नलकूप के बिजली कनेक्शन लिए जाते हैं। यह कनेक्शन लेने के लिए किसानों को नियमों एवं कनेक्शन के अनुसार धनराशि जमा करने की समुचित जानकारी नहीं होने पर अधिकांश किसानों को परेशानी होती है और इसका लाभ उठाकर दलालों द्वारा उनका शोषण भी किया जाता है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि किसानों को आसानी से और निर्धारित दर पर ही सिंचाई के लिए चार माह के लिए सुगम तरीके से अस्थायी नलकूप विद्युत संयोजन दिलाने के लिए अधिशासी अभियंता कार्यालय एवं उपखंड कार्यालयों पर ही काउंटर बनाए जाएंगे। ताकि किसानों को कहीं भटकना न पड़े और किसानों से अनावश्यक अतिरिक्त वसूली न हो। बताया कि किसानों को यह अस्थायी कनेक्शन लेने के लिए मात्र आधार कार्ड की छायाप्रति, जिस स्थान पर संयोजन लिया जाना है, उसका खसरा/खतौनी, एक फोटो और सादे कागज पर स्वघोषणा पत्र लगाना होगा। इसके अतिरिक्त अन्य किसी कागज की आवश्यकता नहीं है। उक्त समस्त कागजात एवं संयोजन के लिए धनराशि उपखंड अधिकारी के कार्यालय में ही जमा होंगे।
चार माह के लिए अस्थायी नलकूप कनेक्शन किसान जो भी धनराशि जमा करें उसकी रसीद जरूर लें। किसी बिचौलिए के संपर्क में आकर गलत काम या बिजली चोरी न करें। सीधे उपखंड अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर धनराशि एवं प्रपत्र जमा करें। यदि कोई उक्त धनराशि से अधिक पैसे की मांग करता है या सौ रुपये की रसीद कटाने और सारे कागज जमा करने के बाद भी किसानों का कनेक्शन तीन दिन के अंदर नहीं होता है कि किसान इस मोबाइल नंबर 8004026423 पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक कभी भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
-हनुमान प्रसाद मिश्रा, अधीक्षण अभियंता विद्युत।