फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers unable to sow crops due to lack of timely rain.

Jhansi News: समय पर बारिश न होने से बुआई नहीं कर पा रहे किसान

Tue, 23 Jun 2026 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers unable to sow crops due to lack of timely rain.
गरौठा । इस वर्ष मानसून के समय पर न आने से किसान खरीफ की फसल की बुआई नहीं कर पा रहा है। इस कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं। किसानों ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी शरण में जाकर समय पर बारिश की मिन्नतें कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष 18 जून से 20 जून के बीच झमाझम बारिश होने से किसानों को खरीफ की फसल की बुआई समय से हो गई थी, लेकिन इस वर्ष 22 जून बीत जाने के बाद भी अभी तक बुआई के लिए पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं हुई है। किसान धर्मेंद्र पटेल, कौशल किशोर पटेल, रामेश्वर पटेल , उदयभान सिंह परिहार, रामचरण कुशवाहा, संतू कुशवाहा , हरीश व्यास ने बताया कि समय पर बारिश होने से आद्रा नक्षत्र में खरीफ की फसल की बुआई होने से उत्पादन बेहतर होता है। इस वार मौसम विभाग 24 जून तक बुंदेलखंड में मानसून आने का दावा कर रहा है, जिससे किसान इस वर्ष एक सप्ताह के बाद बारिश होने से किसानों की तैयारियां होने के बाद भी बुआई नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि किसानों ने बताया कि 28 से 30 जून तक खरीफ की फसल की बुआई हो सकती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed