फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers should move forward by taking benefits of schemes: Minister of State

योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ें किसान : राज्यमंत्री

Tue, 24 Dec 2024 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers should move forward by taking benefits of schemes: Minister of State
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली से लेकर कृषि उपकरणों, बीज और खाद पर सब्सिडी दी जा रही है। किसान इसका लाभ लेकर आगे बढ़ें। वह सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रामनगर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किसान सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने व्यावसायिक खेती, मछली पालन, बागवानी आदि करने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि किसानों को खाद के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। खाद का पर्याप्त स्टॉक है। विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी ने किसानों के हित में पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डीपी सिंह ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन, पशु बीमा कराने आदि के बारे में जानकारी दी। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश टोंटे ने कहा कि कृषकों को समय से फसल बीमा और खरीफ में वर्षा से हुई क्षति का मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन

सीडीओ कमलाकांत पांडे ने कहा कि किसान किसी भी समस्या के लिए सीधे दूरभाष पर अथवा व्यक्तिगत रूप से उन्हें अवगत करा सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान ने स्प्रिंक्लर सिस्टम, ड्रिप सिंचाई, वर्मी कंपोस्ट, बागवानी आदि के बारे में बताया। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक बसंत कुमार दुबे ने कृषकों को विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सोनू मंगल एवं वरिष्ठ सहायक संदीप खरे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
किसानों को किया सम्मानित : कृषि विभाग से अधिक फसल उत्पादन के लिए सीताराम, रामकिंकर, रामनरेश कुशवाहा, राजेंद्र कुमार, साधना, ऊदल एवं गोमती को, उद्यान विभाग से सब्जी उत्पादन के लिए पार्वती, जगदीश, वेदपाल, शिशुपाल, आशाराम एवं हरचरन को सम्मानित किया गया। वहीं, पशुपालन विभाग से अधिक दुग्ध उत्पादन के लिए वरुण, बलराम, भानकुंवर, प्रियंका, भीषन कुमार एवं रश्मि को और मत्स्य विभाग से उत्कृष्ट मत्स्य पालन के लिए प्रेमकुंवर, अनीता, भागवती, जानकी, निहाल एवं रोशन को पुरस्कृत किया गया।

0000000000000000000000000
आधुनिक खेती के बारे में दी जानकारी : ऑडिटोरियम परिसर में एग्रो क्लाइमेट जोन मेले का आयोजन हुआ। किसानों को प्राकृतिक व आधुनिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विभाग के स्टॉल, इफको, मत्स्य, बीमा कंपनी, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध विभाग, किसान पंजीकरण एवं प्रदर्शन के लिए रखे गए विभिन्न कंपनियों के यंत्रों रीपर, चारा काटने की मशीन, सोलर पंप आदि का प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article