फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers outraged over disparity in paddy prices; stage road blockade.

Jhansi News: धान के दामों में अंतर पर भड़के किसान, लगाया जाम

Sun, 11 Oct 2026 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers outraged over disparity in paddy prices; stage road blockade.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चिरगांव। गल्ला मंडी में धान के दामों में अंतर को लेकर शनिवार को किसानों ने हंगामा कर दिया। नाराज किसानों ने ट्रैक्टर खड़े कर मंडी गेट पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद मंडी सचिव ने व्यापारियों से बातचीत कर धान की डाक शुरू कराई। इस दौरान करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा।
किसान शैलेंद्र राजपूत ने बताया कि किसान 20 से 50 किलोमीटर दूर से धान बेचने मंडी आए थे। कई किसान एक दिन पहले ही मंडी पहुंच गए थे और उन्हें रात में रुकना पड़ा। किसानों का कहना था कि पहले जिस धान के दाम चार हजार रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे थे, उसके भाव सुबह तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल बताए जाने लगे। दामों में अंतर देखकर किसान नाराज हो गए और मंडी गेट पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

बाद में मंडी सचिव के हस्तक्षेप से डाक शुरू हुई। किसानों के मुताबिक, धान की बोली करीब 3400 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास लगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
वहीं, चिरगांव निवासी गोविंददास राजपूत और धर्मेंद्र कुशवाहा ने तुलाई के नाम पर किसानों से रुपये लेने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि धर्मकांटा सरकारी होने के बावजूद तुलाई के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। किसानों ने भुगतान में दो प्रतिशत कटौती किए जाने और करीब 15 दिन बाद भुगतान मिलने की भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। उन्हें मंडी सचिव का कार्यभार संभाले अभी 15 दिन ही हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed