फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers have been making rounds for months to get tubewell connections.

Jhansi News: ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए महीनों से चक्कर लगा रहे किसान

Sun, 18 Jan 2026 02:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers have been making rounds for months to get tubewell connections.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बिजली विभाग की लापरवाही से किसान परेशान हैं। महीनों गुजरने के बाद भी उन्हें नलकूप के लिए कनेक्शन नहीं मिल सका। एक साल में 400 से ज्यादा किसानों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किए लेकिन अब तक 250 के ही कनेक्शन हो सके।
किसान ट्यूबवेल के माध्यम से खेतों की सिंचाई कर सकें, इसके लिए शासन ने अविलंब विद्युत कनेक्शन देने के निर्देश दिए हैं। बड़ी संख्या में किसानों ने आवेदन किया, बिजली विभाग के चक्कर लगाए लेकिन अब भी उन्हें कनेक्शन नहीं मिला। कई किसानों को तो आवेदन किए हुए महीनों गुजर गए लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। मजबूरी में इंजन से सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्या है प्रक्रिया
संबंधित किसान बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करता है। उसके बाद बिजली विभाग के जिम्मेदार मौके पर जाकर मुआयना करते हैं। एस्टीमेट तैयार करते हैं। इसके बाद कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू होती है, लेकिन आंकड़े गवाह हैं कि इस वित्तीय वर्ष में 400 से ज्यादा आवेदन आए, इनमें से 250 किसानों को कनेक्शन मिले जबकि ।70 प्रक्रिया में हैं। बाकी लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले किसान
धमना खुर्द के किसान बृजेंद्र का कहना है कि उन्होंने करीब दो साल पहले ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। अभी तक यह नहीं बताया गया कि कनेक्शन क्यों नहीं हो रहा। उन्हें नहर से सिंचाई करनी पड़ रही है। वहीं, किसान तनवीर का कहना है कि उसने कुछ दिन पहले आवेदन किया है, अभी प्रक्रिया चल रही है।

......
अधिकांश मामलों में किसानों ने ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए आवेदन किया लेकिन एस्टीमेट के अनुसार राशि जमा नहीं की। फिर भी पता कराया जाएगा कि कनेक्शन देने में देरी क्यों हो रही है।
रमाकांत दीक्षित, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed