फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers had also become income tax payers to get funds

निधि पाने के लिए आयकरदाता भी बन गए थे किसान

Mon, 20 Jun 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers had also become income tax payers to get funds
झांसी। सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए लोग तमाम हथकंडे अपनाते हैं। जिले के 2497 संपन्न लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सालाना छह हजार रुपये पाने के लिए किसान बन गए। ये सभी आयकरदाता हैं। कई तो सरकारी विभागों से उच्च पदाें से रिटायर और व्यवसायी भी हैं। इनमें 550 अपात्रों ने अब तक 51 लाख रुपये लौटा दिए हैं। दूसरे भी लौटाने की तैयारी में हैं। इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी प्रक्रिया में गड़बड़ी पकड़ में आई तो कृषि विभाग ने अपात्रों को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लघु और सीमांत किसानों को सालभर में छह हजार रुपये दिए जाते हैं। यह राशि हर चार महीने में दो हजार के हिसाब से लाभार्थी के खाते में आती है। इस समय जिले में लगभग दो लाख 51 हजार को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी केके सिंह का कहना है कि 2497 किसान अपात्र पाए गए थे। जिसमें से 550 किसानों से 51 लाख रुपये वसूली की गई है। इन किसानाें ने घोषणा पत्र देकर खुद को आजीविका चलाने के लिए किसान बताया था। गड़बड़ी पकड़ में आने पर अपात्रों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed