{"_id":"6a61294f0c3d5caaca0e09e2","slug":"farmers-demanded-the-release-of-water-into-the-bharosa-minor-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-10069-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: किसानों ने की भरोसा माइनर में पानी छोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: किसानों ने की भरोसा माइनर में पानी छोड़ने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। ग्राम भरोसा के किसानों ने भरोसा माइनर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर बुधवार को उपजिलाधिकारी मोंठ माज अख्तर को ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने बताया कि ग्राम भरोसा बेतवा नहर सिंचाई क्षेत्र के तहत आता है। वर्तमान समय धान की रोपाई का है, लेकिन पर्याप्त वर्षा न होने से खेतों में पानी का अभाव है। सिंचाई के लिए पानी न मिलने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र भरोसा माइनर में पानी छोड़ने की मांग करते हुए कहा कि समय रहते सिंचाई की व्यवस्था नहीं हुई तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ज्ञापन देने बालो में आशु , नयन बुंदेला, सर्वेश बुंदेला, जयपाल सिंह, पवन कुमार, अमर सिंह आदि शामिल रहे।
वहीं, उपजिलाधिकारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।