फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers created an uproar over fertilizer in Gauna.

Jhansi News: गौना में खाद के लिए किसानों ने किया हंगामा

Sat, 17 Oct 2026 02:46 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 17 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers created an uproar over fertilizer in Gauna.
सौजना। ग्राम गौना की सहकारी समिति में खाद वितरण में हो रही अनियमितता और लापरवाही को लेकर किसानों में नाराजगी है। किसानों ने शुक्रवार को समिति का ताला बंद मिलने पर हंगामा किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि वे चार-पांच दिनों से समिति के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समिति के कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं और न ही किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम गौना सहकारी समिति पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए, लेकिन वहां पहुंचने पर समिति का शटर बंद मिला। इसकी वजह से किसान बाहर बैठकर इंतजार करते नजर आए। किसानों ने कहा कि बोआई का समय चल रहा है। खाद नहीं मिलने से उनकी फसल प्रभावित हो रही है। किसानों ने इस मामले में उपजिला अधिकारी को अवगत कराया है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सहकारी समिति गौना (कुसमांड) में खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु कराया जाए और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए और किसानों को समय पर खाद वितरण कराया जाए। शिकायती पत्र पर हरीराम, संतोष, नवल, देवेंद्र कुशवाहा, चिरंजीलाल, दयाराम, लखन, राजेश कुमार आदि किसानों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन



गौना की सहकारी समिति के किसान चार-पांच दिन से लगातार समिति के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समिति के कर्मचारी समय से न ही आते हैं और न ही किसानों को खाद वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रागी यादव, किसान।


खाद वितरण की व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। बोआई का सीजन चल रहा है और किसान खाद की आस लगाए हुए प्रतिदिन यहां आ रहे हैं, लेकिन यहां न तो सचिव आते हैं और न ही उनके कर्मचारी। ऐसे में निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

-महेंद्र सिंह बुंदेला, किसान।

मुन्ना यादव।

किसान सुबह से समिति के सामने बैठ जाते हैं और खाद वितरण की आस लगाए रहते हैं, लेकिन खाद वितरण नहीं किया जा रहा है। शाम होते ही निराश होकर समिति से वापस लौटना पड़ रहा है।

-मुन्ना यादव, किसान।

भैयालाल तिवारी।

खरीफ की फसल के बाद किसानों को रबी की फसल को समय से बोने के लिए खाद की आवश्यकता है। समिति पर सैकड़ों की संख्या में किसान प्रतिदिन आ रहे हैं, लेकिन कोई यहां किसानों की समस्या को नहीं सुनने वाला नहीं है।


-भैयालाल तिवारी, किसान।

किसानों की संख्या बहुत अधिक होने के कारण खाद का वितरण करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सौजना थाना में भी सूचना दी गई है। पुलिस बल के साथ जल्द ही गौना समिति पर खाद का वितरण किया जाएगा।

-उत्तम सिंह राजपूत, सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed