फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer's condition deteriorated after giving wrong injection, death

Jhansi News: गलत इंजेक्शन लगाने के बाद किसान की हालत बिगड़ी, मौत

Thu, 07 Sep 2023 11:32 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 07 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmer's condition deteriorated after giving wrong injection, death
ललितपुर। गलत इंजेक्शन लगाने के बाद बीमार चल रहे किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने निजी चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। साथ ही एक शिकायती पत्र थाना नाराहट पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग है।
विज्ञापन

थाना नाराहट अंतर्गत गांव उमरिया निवासी नन्ने राजा (50) की बीमारी के चलते बुधवार को मध्य प्रदेश के सागर में एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे साहब राजा ने बताया कि सात अगस्त को उसके चाचा नन्ने राजा के हाथ पैर में दर्द हुआ। जिस पर नन्ने राजा ग्राम बेटना बस स्टॉप के पास स्थित एक निजी अस्पताल में दवा लेने गए थे। यहां चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद नन्ने राजा का पूरा शरीर सुन्न पड़ गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन यहां से झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी और ग्वालियर में इलाज कराया गया। इसके बाद मध्य प्रदेश के सागर में एक निजी अस्पताल में 28 अगस्त को ऑपरेशन हुआ था।
विज्ञापन

यहां 7-8 दिन इलाज चला और छह सितंबर की शाम करीब 4 बजे नन्ने राजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र हैं और वह पांच एकड़ जमीन के काश्तकार थे। मृतक के भतीजे साहब राजा ने निजी अस्पताल के चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हो जाने का आरोप लगाया है। साहब राजा ने चिकित्सक के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र थाना नाराहट पुलिस को दिया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed