फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers can earn extra income from carbon credits

Jhansi News: कार्बन क्रेडिट से किसान करें अतिरिक्त आय

Thu, 13 Nov 2025 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers can earn extra income from carbon credits

विज्ञापन




झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. राकेश कुमार और डॉ. मनमोहन डोबरियाल ने किसानों को सलाह दी कि वे अपनी कृषि भूमि, मेड़ या बंजर भूमि पर पौधरोपण कर कार्बन क्रेडिट से अतिरिक्त आय अर्जित करें।


उन्होंने बताया कि अब किसान पौधे लगाकर कार्बन क्रेडिट बेचकर भी अतिरिक्त आमदनी कर सकते हैं। प्रदेश सरकार की ‘कार्बन क्रेडिट फाइनेंस योजना’ का दूसरा चरण शीघ्र ही झांसी मंडल में प्रारंभ होने जा रहा है। इसके अंतर्गत किसान अपने खेतों में आम, बेल, जामुन, अमरूद, संतरा, नींबू आदि फलदार प्रजातियों का रोपण कर सकते हैं। ये वृक्ष वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर कार्बन क्रेडिट अर्जित करने में सहायक हैं। किसान सागौन, शीशम, पीपल, नीम आदि पौधे भी लगा सकते हैं। ये वृक्ष लंबे समय तक कार्बन अवशोषित करते हैं और अधिक कार्बन क्रेडिट अर्जित करने में सहायक हैं। एक मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषण पर एक कार्बन क्रेडिट प्राप्त होता है। किसान पौधरोपण के लगभग तीन वर्ष बाद कार्बन क्रेडिट का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें पौधरोपण की तिथि, प्रजाति का नाम, वृक्षों की उम्र, तने की मोटाई जैसी जानकारी रखनी होगी, ताकि जब वन विभाग और ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टीइआरआई) की टीम सत्यापन के लिए आए तो सभी आंकड़े उनके पास उपलब्ध हों।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed