फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer's body found hanging from a tree under suspicious circumstances.

Jhansi News: संदिग्धावस्था में पेड़ से लटका मिला किसान का शव

Fri, 12 Jun 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging from a tree under suspicious circumstances.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरुआसागर। बृहस्पतिवार को बरुआसागर थाना इलाके के ग्राम अछरू का खिरक फुटेरा में एक किसान का शव संदिग्धावस्था में पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
ग्राम अछरू का खिरक फुटेरा निवासी भगवानदास कुशवाहा उर्फ भज्जू (47) खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार वह 10 जून की दोपहर घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने सोचा कि वह अपने खेत पर ही रुक गए होंगे, इसलिए उनकी तलाश नहीं की गई। बृहस्पतिवार शाम चार बजे गांव की कुछ महिलाओं ने श्मशान घाट के पीछे स्थित खेत में भगवानदास का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटका देखा। जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से भगवानदास को पेड़ से नीचे उतारा गया और मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे पत्नी सरोज कुशवाहा व दो पुत्र रोहित व मोहित एवं पुत्री भावना को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बरुआसागर थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed