{"_id":"6a67bf7f40559eb6f50291b1","slug":"farmers-body-found-hanging-from-a-noose-in-the-field-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-10297-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खेत पर फंदे पर लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खेत पर फंदे पर लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम, पड़ताल में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। सोमवार को मोंठ थाना इलाके के ग्राम अमरा में एक किसान का शव खेत पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्राम अमरा निवासी रमेश कुशवाहा (50) खेतीबाड़ी करते थे। सोमवार को वह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। पुत्र पंकज कुशवाहा व अमित कुशवाहा ने बताया कि खेत पर पहुंचने के बाद उन्होंने वहां मेड़ भी बनाई थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान खेत पर उनका शव पेड़ से लटका मिला।
सूचना पर मोंठ थाने के एसएसआई दिनेश चंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसआई ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, किसान की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।