{"_id":"687213a026e7f4c26e0b1480","slug":"farmers-are-worried-due-to-heavy-rain-in-the-villages-of-gursarai-area-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi Rain: गुरसरांय क्षेत्र के ग्रामों में झमाझम बारिश से किसान चिंतित, फसलों को नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi Rain: गुरसरांय क्षेत्र के ग्रामों में झमाझम बारिश से किसान चिंतित, फसलों को नुकसान की आशंका
Sat, 12 Jul 2025 01:20 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:20 PM IST
सार
गुरसरांय क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में तेज बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे खेतों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है।
विज्ञापन
Jhansi Rain
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरसरांय क्षेत्र में लगातार हो रही झमाझम बारिश से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। गुरसरांय क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में तेज बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे खेतों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है।
विज्ञापन
खासकर धान, उड़द और तिल्ली जैसी खरीफ फसलों की बुवाई कर चुके किसानों को अब फसल खराब होने की आशंका सताने लगी है। कुछ खेतों में पानी भर जाने से बीज सड़ने और अंकुरण प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के किसान जगराम सिंह अस्ता, सूरज माते, खिरिया, गजेंद्र पालीवाल, लल्लन माते मातवाना, दीपू अस्ता, संजय खरे सडसेड़ा, संतोष देवपुरिया, रानू महराज भड़ोकर, आदि ने बताया कि यदि बारिश का यही सिलसिला दो-तीन दिन और चलता रहा, तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से खेतों की स्थिति पर निगरानी और मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन