फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers, angered by the lack of electricity supply, staged a protest at the substation.

Jhansi News: बिजली न मिलने से आक्रोशित किसानों ने सब स्टेशन पर किया प्रदर्शन

Wed, 29 Jul 2026 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers, angered by the lack of electricity supply, staged a protest at the substation.
बोले- बिजली के अभाव में सूख रहीं हैं फसलें, 16 घंटे बिजली मिलने के आश्वासन पर माने
विज्ञापन

- तीन घंटे तक ठप रखी आसपास के क्षेत्रों की बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। बिजली न मिलने से आक्रोशित ग्राम बरल के किसानों ने मंगलवार को सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली न आने से धान सहित अन्य फसलें सूख रही हैं। गुस्साए किसानों ने तीन घंटे तक आसपास के क्षेत्रों की भी बिजली ठप कराए रखी। बाद में 16 घंटे बिजली दिए जाने के आश्वासन पर किसान माने।
सब स्टेशन पर प्रदर्शन करते हुए किसानों ने विरोध स्वरूप चिरगांव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद करा दी। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक बिजली की सप्लाई शुरू नहीं होने देंगे। इस कारण तीन घंटे तक नगर व देहात क्षेत्र के सभी फीडर बंद रहे। किसानों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित व पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि फसलों की सिंचाई समय पर हो सके।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीएम मोंठ माज अख्तर, बिजली विभाग के एसडीओ गगन अग्निहोत्री व थाना प्रभारी राहुल सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं व भरोसा दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 16 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हिमांशु राजपूत, अभिमन्यु राजपूत, नरेंद्र राजपूत, जितेंद्र राजपूत, रवि अहिरवार, प्रदीप राजपूत, आकाश सोनी, विवेक राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed