{"_id":"6213df037d974d571b1f33f0","slug":"farmer-who-went-to-give-water-to-the-field-died-of-current-jhansi-news-jhs215433844","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी देने गए किसान की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पानी देने गए किसान की करंट से मौत
विज्ञापन
झांसी। गुढ़ा गांव में खेत में पानी लगाने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
रक्सा पुलिस के मुताबिक गुढ़ा गांव निवासी नवल किशोर (48) पुत्र छक्की लाल किसान था। रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान था। सुबह परिवार के लोगों ने उससे कहा कि शाम को सभी लोग साथ-साथ वोट डालने चलेंगे। इस कारण वह सुबह ही खेत में पानी लगाने चला गया। वहां ट्यूबवेल के पास एक तार कटा हुआ था। इससे पानी लगाने के दौरान वह खुले तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा।
उधर, काफी देर तक उसके घर न लौटने से परिवार के लोग परेशान हो गए और खेत में पहुंचे तो नवल वहां अचेत पड़ा था। यह देखकर परिजन घबरा उठे। सभी उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। घर में पत्नी के अलावा तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। सभी बच्चे गांव में रहकर पढ़ाई करते हैं।