फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   farmer suicide

फसल खराब होने से निराश किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 21 Feb 2021 08:05 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
farmer suicide
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
बंगरा (झांसी)। बंगरा क्षेत्र के ग्राम पठाकरका के पठारी खिरक निवासी किसान ने गत दिनों बारिश के साथ ओले गिरने से फसल खराब होने और आर्थिक स्थिति खराब होने पर शनिवार की शाम को साढ़े सात बजे के करीब खेत के पास लगे पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। रात में उसका भाई खाना देने के लिए खेत गया तो पेड़ पर लटका शव देखा। उसकी चीखपुकार से आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मऊरानीपुर के एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि लेखपाल को भेजकर घटना की जानकारी ली जा रही है। परिवार को हर तरह की मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

किसान भजन लाल कुशवाहा (36) पुत्र नाथूराम खेती किसानी कर अपने परिवार का भरणपोषण करता था। शनिवार को वह खेत की रखवाली के लिए गया था। वहीं पर उसने बबूल के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। रात में उसके भाई खाना देेने के लिए पहुंचे तो उसका शव लटकता देख वह चीखने लगे। बड़े भाई परमानंद कुशवाहा ने बताया कि गत दिनों बारिश और ओले गिरने से उसकी फसल भी खराब हो गई थी। इससे वह उदास हो गया था। उसकी आर्थिक स्थिति भी पहले से खराब थी। विद्युत विभाग का भी एक लाख रुपये बकाया था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। पिता की मौत से दोनों बेहाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर रविवार की शाम को उसका अंतिम संस्कार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर किसान नेता अखिलेश लिटौरिया और देवेंद्र राजावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर बकाया वसूली के लिए विद्युत विभाग किसी उत्पीड़न करता तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मृतक किसान के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उधर, एसडीएम का कहना है कि क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर भेजकर घटना के संबंध में जानकारी मांग की गई है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर मृतक किसान के परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed