फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer injured in deadly attack dies

Jhansi News: जानलेवा हमले में घायल किसान की मौत

Wed, 22 Nov 2023 10:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Farmer injured in deadly attack dies
- परिजनों ने एसएसपी से की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गुरसराय थाना इलाके में दो पक्षों में हुए विवाद में घायल किसान की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ऑफिस पहुंचे परिजनों ने एसएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

गुरसराय के बहरपुरा गांव के रहने वाले संतोष कुशवाहा (50) का पास के खेत के मालिक धर्मेंद्र पंडित से मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। 15 नवंबर की रात संतोष का छोटा भाई राजेंद्र खेत की जुताई कर रहा था। इसी बीच उसका धर्मेंद्र पंडित से विवाद होने लगा था। जानकारी होने पर संतोष व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। विपक्षियों ने उन पर हमला कर दिया था। हमले में संतोष के कंधे में गोली लग गई थी। सिर में कुल्हाड़ी और लाठी भी मारी थी। हमले में संतोष, राजेंद्र, संतोष का बेटा मोहित, शैलेंद्र, भतीजा अमित, पत्नी पार्वती, बहू जशोदा और प्रभा घायल हो गईं थीं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने धर्मेंद्र, अंतराम, रामसेवक व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों में से धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को संतोष की मौत के बाद परिजन पुलिस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आक्रोश जताते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed