फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer electrocuted while watering fields through open wire

Jhansi News: खुले तार से खेत में पानी लगाते समय किसान को लगा करंट

Tue, 04 Feb 2025 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer electrocuted while watering fields through open wire

विज्ञापन
- लोगों ने कहा - कटियाधारक खुलेआम कर रहे बिजली चोरी

- पहले भी करंट से बच्ची की झुलस गई थीं अंगुलियां



संवाद न्यूज एजेंसी



टोड़ी फतेहपुर। नगर के मोहल्ला बड़ागंज में खेत में पानी लगाते समय किसान को बिजली के तार से करंट लग गया। इससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हरगोविंद अहिरवार (35) पुत्र रामस्वरुप निवासी टोड़ी फतेहपुर मुहल्ला बड़ागंज सुबह आठ बजे अपने खेत मे पानी लगा रहा था। इस दौरान कटियाधारकों द्वारा डाली गई सफेद तार में जगह-जगह निकले तार की चपेट में आकर उसे करंट लग गया। नजदीक खेतों में काम कर रहे परिजन और लोग उसे नजदीकी चिकित्सालय के पास ले गए।
विज्ञापन




नगरवासियों ने आरोप लगाया कि वार्ड सात में नाला के पास पूर्व चेयरमैन रामप्रसाद आर्य के मोहल्ले में लगे 100 केवी के ट्रांसफॉर्मर में कटियाधारकों की दर्जनों सफेद तार लगी हैं। जो मोहल्ले के मकानों से लेकर खेतों तक पहुंची हैं। आरोप है कि कटियाधारक खुलेआम बिजली चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व में भी उक्त ट्रांसफार्मर से निकली कटियाधारकों की सफेद तार से एक बच्ची को करंट लग गया था। इससे उसके एक हाथ की अंगुलियां झुलस गई थीं। लोगों ने जिलाधिकारी से कटियाधारकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता शिवगोपाल विश्वकर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर लोग कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed