फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   farmer died by poison

कर्ज में डूबे किसान ने खाया जहर, मौत

Wed, 12 Feb 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
farmer died by poison
कर्ज में डूबे किसान ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

झांसी। राठ थाना क्षेत्र के गांव बहपुर जलालपुर मार्ग निवासी किसान की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता का आरोप है कि कर्जदार उसके बेटे को पैसे लौटने को लेकर दबाव बना रहे थे। जिससे परेशान होकर उसने जहर खा लिया।

हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के गांव बहपुर जलालपुर मार्ग निवासी अर्जुन सिंह के दो लड़के हैं। बड़ा लड़का बृजेंद्र गुजरात में काम करता है। छोटा वीरेंद्र कुमार (30) उनके साथ रहता था। वीरेंद्र की छह साल पहले शादी हुई थी और उसकी तीन बेटियां है। सोमवार की शाम वीरेंद्र ने जहर खा लिया। इस बात का पता लगने पर परिजन उसे राठ के अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे उरई और बाद में झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर पिता अर्जुन सिंह ने बताया कि उनके बेटे को गांव के कुछ लोगों ने जबरन जुआ खेलने के लिए कर्ज दे रखा था, जिसको वापस करने को लेकर वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed