{"_id":"6373d55b398dbb4f4c0226c2","slug":"farmer-dead-current-jhansi-news-jhs2329644199","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों से जानवर भगा रहे किसान की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों से जानवर भगा रहे किसान की करंट से मौत
विज्ञापन
झांसी। बरुआसागर थाना इलाके में खेत की रखवाली कर रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। खेत में घुसे जानवरों को भगाने के दौरान वह पड़ोसी के खेत में पड़े बिजली के खुले तारों की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गया।
बरुआसागर के ग्राम इटवा खुर्द निवासी किसान रामकुमार (55) सोमवार की रात अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। रात तकरीबन दो बजे उनके खेत में अन्ना पशु घुस आए, जिन्हें भगाने के लिए वे आवाज लगाते हुए दौड़े। इसी दरम्यान वे पड़ोस के खेत में पानी की मोटर के बिजली के नंगे तारों की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के खेतों में मौजूद किसानों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमा मृतक के परिजनों ने बताया कि पड़ोसी खेत के मालिक को कई बार बिजली के खुले तार हटाने के लिए कहा गया था। लेकिन, वह नहीं माना, जिससे यह हादसा हो गया। मृतक किसान के दो बेटे राजेंद्र (32) व संजू (25) एवं एक बेटी पूजा (27) है। सभी की शादी हो चुकी है।