फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer again bad behaviour BJP leader

सत्ता में मदहोश लोग कर रहे किसानों का अपमान

Wed, 13 Jan 2021 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmer again bad behaviour BJP leader
झांसी। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री द्वारा दिए गए बयान पर सियासत शुरू हो गई। विपक्षी दलों के नेताओं ने भाजपा के प्रदेश मंत्री के बयान की निंदा की है। पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने प्रदेश मंत्री से माफी मांगने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सांसद और सपा नेता चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के एक मंत्री ने किसानों को किराये का टट्टू कहकर किसानों का अपमान किया है। उन्हें किसानों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा नेता अपनी मर्यादा भूल गए हैं। ये लोग अन्नदाताओं के लिए अनर्गल शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। यह बेहद निंदनीय है। उन्होंने बयान की निंदा की है। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि 47 दिन से आंदोलन कर रहे किसान किराये के टट्टू नहीं हो सकते। लेकिन मौजूदा सरकार के नेता अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। गोडसे विचारधारा के लोग देश के अन्नदाता को नकली किसान, आतंकी बताते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि सरकार आम जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेस नेता राजेंद्र रेजा, गिरजाशंकर राय, पिंकी जैन, अखलेश गुरुदेव, मीना आर्य ने भी बयान की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed