{"_id":"5f49624d8ebc3e62254e24f4","slug":"farmar-sucide-jhansi-news-jhs1749348162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
मृतक किसान के घर पसरा मातम
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरौठा (झांसी)। लहचूरा थानाक्षेत्र के ग्राम सहपुरा खुर्द में एक कि सान ने कच्चे मकान की म्यारी पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मृतक पर करीब केसीसी के पचास हजार रुपये व सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने पर कोर्ट में पांच लाख रुपये जमा करने का आदेश जारी हुआ था जिससे वह मानसिक तनाव में रहता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
लोकेंद्र सिंह पुत्र स्व. चंद्रभान सिंह उम्र करीब 36 वर्ष खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था, उसके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां, दो बेटे व तीन भाई है। उसके पास करीब पांच बीघा भूमि थी। उसने केसीसी पर पचास हजार रुपये का कर्ज लिया था। पिछले दिनों ट्रैक्टर से हुई दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत का पांच लाख रुपया मुआवजा पीड़ित को देेने के लिए कोर्ट में जमा करने का आदेश जारी हुआ था जिसमें जैसे तैसे ढाई लाख रुपये मृतक जमा कर चुका था तथा मुआवजे की शेष आधे बची धनराशि समय पर जमा न कर पाने पर तहसील के माध्यम से रिकवरी आदेश जारी हो गया था। केसीसी का कर्ज भी परेशानी की वजह था।
परेशान होकर उसने बृहस्पतिवार रात में गांव के बाहर बने खपरैल मकान की म्यांरी से रस्सी बांध फांसी लगाकर जान दे दी। ग्राम प्रधान द्वारा दी गई सूचना पर थाना लहचूरा की पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लोकेंद्र जानवर बांधने वाले मकान में सोने जाता था। घटना के वक्त मृतक की पत्नी बच्चों के साथ गांव में स्थित पुश्तैनी मकान में थे। बच्चों के ऊपर से पिता का साया छिन जाने पर पत्नी सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है। ग्राम प्रधान नरेंद्र पाल सिंह परिहार, दधिवल सिंह, मंगल सिंह, धीरेंद्र सिंह, प्रेमचंद्र यादव आदि ग्रामीणों ने मृतक की कमजोर आर्थिक परिस्थिति के कारण शासन प्रशासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
- किसान के फांसी लगाने की खबर पाकर तहसीलदार को उक्त मामले की जांच के लिए भेजा गया है। जांच में मामला सही पाए जाने पर प्रशासन द्वारा मृतक के परिवार को हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी। धीरेंद्र प्रताप सिंह एसडीएम गरौठा